This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Benefits of Aloe vera gel For Hair in Hindi | बालों को ख़ूबसूरत बनाता है एलोवेरा जेल. जानिए कैसे

Pregnancy
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: Jan 9, 2026
Benefits of Aloe vera gel For Hair in Hindi | बालों को ख़ूबसूरत बनाता है एलोवेरा जेल. जानिए कैसे
Likes87 Likes|
Read time5 min

क्या रूखे और झड़ते बालों से परेशान हैं? और सब कुछ ट्राई करके परेशान हो गए हैं? अगर आपका जवाब हाँ है, तो एलोवेरा जेल आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. अगर आप सही तरीक़े से बालों पर एलोवेरा जेल (Aloe vera gel) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी कई बालों से संबंधित समस्याएँ दूर हो सकती हैं. तो चलिए आपको डिटेल में बताते हैं कि एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से क्या फ़ायदे होते हैं!

बालों पर एलोवेरा जेल लगाने के फ़ायदे (Aloe vera benefits for your hair)

1. झड़ते बालों से छुटकारा (Aloe vera works on hair fall)

बालों पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से आप झड़ते बालों से छुटकारा पा सकती हैं. यह बालों को बेहतर तरीक़े से पोषण देता है, और उन्हें जड़ से मज़बूत बनाता है. अगर आपको स्कैप में खुजली महसूस होती है, तो उस पर भी आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. इससे आपको राहत मिलेगी.

2. बालों को मुलायम बनाए (Aloe vera softens hair)

एलोवेरा जेल बालों पर कंडीशनर (Conditioner) की तरह काम करता है. शैम्पू करने के बाद आप बालों में एलोवेरा जेल लगाएँ और फिर थोड़ी देर बाद बाल धो लें. इससे आपके बाल मुलायम होंगे.

3. डैंड्रफ से छुटकारा (Get rid of Dandruff)

अक्सर सर्दियों के मौसम में कई लोगों को डैंड्रफ की समस्या होने लगती है. अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हो गए हैं, तो आप एलोवेरा जेल को इस्तेमाल कर सकते हैं. नहाने से आधा घंटा पहले आप सिर में एलोवेरा जेल लगाएँ. कुछ दिनों में ही आपको इसका रिज़ल्ट नज़र आएगा.

ये भी पढ़े : झड़ते बालों के लिए अपनाएँ यह ऑइल. जल्द ही दिखेगा असर!

बालों पर कैसे लगाएँ एलोवेरा जेल? (How to apply aloe vera gel on hair?)

1. कंडीशनर की तरह (Use Aloe vera as a conditioner)

आप एलोवेरा जेल को कंडीशनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बालों में चमक लाता है और उन्हें उलझने से बचाता है. साथ ही, बालों को हेल्दी बनाए रखता है.

2. हेयर मास्क (Use Aloe vera as a Hair mask)

आप एलोवेरा जेल को हेयर मास्क के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बालों को मुलायम बनाने के लिए, आप एलोवेरा जेल में शहद मिला सकते हैं. रूसी से छुटकारा पाने के लिए आप इसमें दही मिलाकर लगा सकते हैं. बालों का विकास अच्छे से हो, इसके लिए आप अपने बालों के अनुसार प्याज, जैतून या अरंडी के तेल में एलोवेरा जेल को मिलाकर लगा सकते हैं.

3. हेयर स्प्रे (Use Aloe vera as a Hair spray)

बालों की देखभाल के लिए एलोवेरा जेल को हेयर मिस्ट या स्प्रे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में जब आपको अपने बालों को सेट करना हो या उन्हें सुलझाना हो तो आप एलोवेरा जेल को पानी या एप्पल साइडर विनेगर के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

यूँ तो आपको बाज़ार में कई तरह के एलोवेरा जेल मिल जाएँगे. लेकिन आपको नेचुरल एलोवेरा जेल को चुनना चाहिए; जैसे- आप माइलो एलोवेरा जेल (Mylo Aloe vera gel) को चुन सकते हैं, जो कि 99% ऑर्गेनिक एलोवेरा की ख़ूबियों के साथ बना है. इसमें ऑर्गेनिक एलोवेरा (Organic Aloe vera), ग्रीन टी (Green tea), हायलूरॉनिक एसिड (Hyaluronic acid) और विटामिन ई (Vitamin E) जैसी नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल हुआ है. इसलिए यह बालों पर इफेक्टिव तरीक़े से काम करता है. साथ ही, यह केमिकल फ्री है.

उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि एलोवेरा जेल बालों को किस तरह से हेल्दी बनाता है.

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.